अशोक नगर: नाबालिग से दोस्ती कर आपत्तिजनक फोटो खींचे, एक साल से ब्लैकमेल और धर्म परिवर्तन का दबाव; 3 पर केस, 2 गिरफ्तार
अशोकनगर में एक 16 वर्षीय नाबालिग किशोरी को दोस्ती के बहाने फंसाकर उसके आपत्तिजनक फोटो लेने का मामला सामने आया है। आरोप है कि इन फोटो के आधार पर उसे धर्म परिवर्तन के लिए ब्लैकमेल किया जा रहा था। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है, जिनमें से दो को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक विधि विवादित बालक के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है।