अमरिया: अमरिया के स्कूल में बड़ा हादसा टला, जर्जर छत से गिरा प्लास्टर
अमरिया ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय अमरिया में बड़ा हादसा टल गया। पढ़ाई के दौरान अचानक स्कूल भवन की छत का प्लास्टर टूटकर गिरने लगा, जिससे कक्षा में अफरा-तफरी मच गई। शिक्षकों ने तुरंत सभी बच्चों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। बताया गया कि भवन काफी जर्जर है और कई जगह सरिया बाहर निकल आई है। सूचना उच्चाधिकारियों दी गयी है।