नानपारा: नानपारा तहसील में तहसीलदार ने चलाया मतदाता जागरूकता अभियान, एसआईआर फॉर्म जमा करने की की अपील
नानपारा तहसील में समय पर एसआईआर फॉर्म जमा करने को लेकर गुरुवार को तहसीलदार नानपारा, रवि कांत द्विवेदी, स्वयं निकले और तहसील परिसर में अधिवक्ताओं को जागरूक किया। उन्होंने पूरी तहसील में जागरूकता अभियान चलाया। तहसील में आने वाले लोगों को एसआईआर के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई और मतदाताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।