लालगंज: देवगांव थाना की पुलिस टीम ने नाबालिग किशोरी के अपहरण के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा
आजमगढ़ जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अनिल कुमार के दिशा निर्देशन में देवगांव थाना की पुलिस टीम को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है । उपनिरीक्षक सुभाष तिवारी व मय हमराह फोर्स ने सक्रियता दिखाते हुए नाबालिग किशोरी के अपहरण के मामले में वांछित आरोपी फुरकान पुत्र कमरुद्दीन को रेतवा चंद्रभानपुर हाईवे से गिरफ्तार किया । संबंधित कानूनी कार्रवाई कर जेल भेज दिया है ।