जमुई: जमुई में हीट वेव अलर्ट, तापमान 46 डिग्री तक पहुंचेगा, डीएम ने जारी किया हाई अलर्ट, दोपहर में घर से नहीं निकलने की अपील
Jamui, Jamui | May 21, 2026 जिले में बढ़ते तापमान और संभावित हीट वेव को लेकर गुरुवार को डीएम नवीन और एसपी विश्वजीत दयाल की अध्यक्षता में गुरूवार 2 बजे समीक्षा बैठक हुई। मौसम विभाग ने 21 से 26 मई तक तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जताई है। डीएम ने पेयजल, स्वास्थ्य, बिजली और पशुधन सुरक्षा को लेकर सभी विभागों को अलर्ट रहने का निर्देश दिया।