कांके: रांची के डेली मार्केट थाना में होली और रमजान को लेकर शांति समिति की बैठक हुई
Kanke, Ranchi | Mar 10, 2025 रांची स्थित डेली मार्केट थाना में सोमवार शाम करीब पांच बजे होली पर्व और रमजान को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। शांति समिति की बैठक में डेली मार्केट थाना प्रभारी सहित कई पुलिस अधिकारी और शांति समिति के सदस्य मौजूद रहे। इस मौके पर होली का त्योहार और रमजान शांतिपूर्ण तरीके से मनाने पर चर्चा हुई।