कांके: समाहरणालय में उपायुक्त ने सेना, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की
Kanke, Ranchi | Mar 10, 2025 समाहरणालय में उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने सोमवार शाम करीब पांच बजे सेना, पुलिस और प्रशासनिक पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने खेलगांव में सेना भर्ती रैली के लिए फिजिकल टेस्ट, मेडिकल परीक्षण और दस्तावेजों की जांच के लिए जिला प्रशासन की ओर से भी सभी आवश्यक प्रबंध किए जाने के संबंध में पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा।निर्देश दिए।