कांके: डीजीपी अनुराग गुप्ता ने समाहरणालय स्थित एसएसपी कार्यालय में की समीक्षा बैठक
Kanke, Ranchi | Mar 10, 2025 समाहरणालय स्थित एसएसपी ऑफिस में सोमवार शाम करीब चार बजे डीजीपी अनुराग गुप्ता समीक्षा बैठक की। इस दौरान डीजीपी अनुराग गुप्ता ने जमीन के मामले में एनआईसी के जरिए पिछले दिनों हुई गड़बड़ी के अलावा संगठित अपराध के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में रांची में हुई अपराधिक घटनाओं के मामले में रांची पुलिस सही दिशा में काम कर रही है।