कांके: रांची में हिनू नदी के पास अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया
Kanke, Ranchi | Mar 10, 2025 रांची स्थित हिनू नदी के पास सोमवार शाम करीब चार बजे जिला प्रशासन ने एक बार फिर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान जेसीबी से जिला प्रशासन की टीम पहुंची और अतिक्रमण कर बनाए गए अवैध निर्माण को हटा दिया। अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान काफी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई थी।