अमरिया: शाकिर के बल्ले का जादू, परेवा वैश्य ने दर्ज की शानदार जीत
अमरिया कस्बे में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिला, जहां परेवा वैश्य और सरदार नगर की टीमें आमने-सामने थीं। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए परेवा वैश्य की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और 13 ओवर 3 गेंद में 139 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। 140 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सरदार नगर की टीम ने शुरुआत तो संभलकर की।