"उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से इस वक्त की बेहद दर्दनाक और बड़ी खबर आ रही है।
लखनऊ के अलीगंज में एक कोचिंग सेंटर में भीषण आग लगने से भारी तबाही हुई है।"
🔴 लखनऊ में भीषण अग्निकांड: कोचिंग सेंटर में लगी आग, 15 छात्रों की मौत
🔴 अलीगंज के पुरनिया इलाके की घटना, कई छात्र गंभीर रूप से झुलसे
🔴 जान बचाने के लिए छात्रों ने छतों से लगाई छलांग, बचाव कार्य जारी
🔴 डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने की 15 मौतों की पुष्टि, प्रशासन मौके पर
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ का अलीगंज इलाका आज चीख-पुकार से दहल उठा। यहाँ के पुरनिया इलाके में स्थित एक दुकान के ऊपर चल रहे कोचिंग सेंटर में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कोचिंग के अंदर मौजूद छात्र-छात्राओं को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला।
दम घुटने और आग की लपटों के बीच घिरे छात्रों में अफरा-तफरी मच गई। अपनी जान बचाने के लिए कई छात्र-छात्राओं ने कोचिंग की छतों और छज्जों से नीचे छलांग लगा दी।
इस रोंगटे खड़े कर देने वाले हादसे में अब तक 15 मासूम छात्रों की दर्दनाक मौत हो चुकी है, जबकि 20 से अधिक छात्र गंभीर रूप से झुलस गए हैं। घटना की पुष्टि खुद डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने की है। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दर्जन भर गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। फिलहाल स्थानीय पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों की देखरेख में युद्धस्तर पर राहत और बचाव कार्य चलाया जा रहा है। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।