ब्रह्मपूजा में मातम: पीपल की टहनी गिरने से 2 मासूमों की दर्दनाक मौत, 8 घायल; विधानसभा से सीधे पहुंचे विधायक अजीत कुमार
📝मुजफ्फरपुर के कांटी प्रखंड अंतर्गत लसगरीपुर पंचायत के मिठनसराय माधोपुर गांव में ब्रह्मपूजा के दौरान बड़ा हादसा हो गया। पूजा स्थल के पास पीपल के पेड़ की भारी टहनी अचानक गिरने से 14 वर्षीय सोनू कुमार और 8 वर्षीय अनन्या कुमारी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 8 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही अहियापुर पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं जांच कार्य शुरू किया। वहीं, बिहार विधानसभा के मानसून सत्र में मौजूद क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व मंत्री ई. अजीत कुमार ने तुरंत जिलाधिकारी कुमार गौरव से फोन पर बात कर अधिकारियों की टीम भेजने का आग्रह किया और स्वयं विधानसभा से सीधे घटनास्थल पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की तथा मृतकों के परिजनों को सरकारी मुआवजा और घायलों को हरसंभव सहायता दिलाने का भरोसा दिया। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक और मातम का माहौल है।
#TirhutNow #Muzaffarpur #Kanti #BreakingNews #BiharNews