आमला: विधायक डॉ. योगेश पांडे ने मौके पर बुजुर्ग का किया इलाज, मानवीय चेहरा आया सामने, वीडियो वायरल
Amla, Betul | Oct 11, 2026 आमला विधायक डॉ. योगेश पांडे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने विधानसभा क्षेत्र के दौरे के दौरान एक बुजुर्ग का इलाज करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद विधायक के इस मानवीय और सेवा भावी कार्य की लोग जमकर सराहना कर रहे हैं।