डालटनगंज के बारालोटा पांकी रोड स्थित जनकपुरी मंदिर में श्री रामचरितमानस नवाह्न पारायण महायज्ञ के 49वें अधिवेशन को लेकर मानस पाठ शुरू हुआ। बुधवार दोपहर 3 बजे श्रीराम दरबार की प्रतिमा का विधिवत पूजा अर्चना की गयी। पूरा बारालोटा गांव भक्तिमय हो गया है। मंदिर की परिक्रमा करने वालों की भीड़ लगी हुई है।