पुलिस अधीक्षक के सभागार में होटल संचालकों की बैठक आहूत की गई, जिसमें सभी संचालकों के द्वारा खिलाड़ियों को ठहरने एवं उनके सुख-सुविधा का विशेष ध्यान रखने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया गया एवं अपनी अपनी भूमिका को तय किया गया। बैठक में एएसपी राकेश कुमार ने कहा कि अंतरराज्यीय फुटबॉल टूर्नामेंट में होटल संचालकों की भूमिका महत्वपूर्ण है।