मेदिनीनगर (डालटनगंज): डाली के ठेकीटाड़ में चचेरे भाई ने बाइक से बहन को टक्कर मारी, मौके पर मौत, एमआरएमसीएच में हुआ पोस्टमार्टम
पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र के डाली के ठेकीटाड़ निवासी गयासुद्दीन अंसारी की 3 वर्षीय पुत्री नफीसा खातून की बाइक के धक्के से मौत हो गई। उसका चचेरा भाई 4 वर्षीय दिलनवाज़ राजा पिता सद्दाम हुसैन जख्मी हो गया। एमआरएमसीएच में उसका इलाज किया गया। बुधवार सुबह 9 बजे उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। नफीसा खातून के शव का पोस्टमार्टम एमआरएमसीएच में किया गया।