पलामू शहर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में विद्या की देवी मां सरस्वती की प्रतिमाओं का विसर्जन के साथ ही बसंत पंचमी का उत्सव मंगलवार को संपन्न हो गया। गाजे बाजे के साथ शहर के विभिन्न सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालय एवं अन्य शैक्षणिक में स्थापित प्रतिमाओं का विसर्जन मंगलवार की शाम करीब 7 बजे किया गया।