मेदिनीनगर (डालटनगंज): पलामू के पर्यावरणविद कौशल किशोर जायसवाल को इंडोनेशिया में एशिया एचीवर्स अवार्ड से सम्मानित किया गया
इंडोनेशिया के बाली में पर्यावरण संरक्षण व जलवायु परिवर्तन पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में विश्वव्यापी पर्यावरण संरक्षण अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पर्यावरण धर्मगुरु पर्यावरणविद कौशल किशोर जायसवाल को एशिया एचीवर्स अवार्ड से नवाजा गया है। उनकी इस उपलब्धि पर देश ही नहीं विदेशों से भी उनके जानने वाले व शुभचिंतकों ने शुभकामनाएं दी है।