दिनारा: शिवपुर गांव से नटवार पुलिस ने 15 लीटर महुआ शराब के साथ एक धंधेबाज को किया गिरफ्तार
Dinara, Rohtas | Sep 3, 2026 नटवार पुलिस ने थाना क्षेत्र के शिवपुर गांव से 15 लीटर महुआ शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। गुरुवार संध्या 5:00 बजे थानाध्यक्ष रंजय कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के शिवपुर गांव में महुआ शराब बेच रहे, 35 वर्षीय अशोक चौधरी को 15 लीटर महुआ शराब के साथ गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।