जमुई: गरसंडा नदी पुल के पास सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक घायल, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Jamui, Jamui | Feb 16, 2025 टाउन थाना क्षेत्र के गरसंडा नदी पुल के पास रविवार की सुबह 8:00 बजे एक व्यक्ति को बचाने में तेज रफ्तार बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार युवक बुरी तरह घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल युवक की पहचान शहर के भछियार मोहल्ला निवासी सिकंदर लहेरी के रूप में हुई है।