#सेलाकुई :- वन महोत्सव पर #झाझरा रेंज में हुआ पौधारोपण, मगर सवाल बरकरार—क्या इस बार बच पाएंगे लगाए गए पौधे?
#सेलाकुई। वन महोत्सव के तहत झाझरा रेंज के अटक फार्म क्षेत्र में वन विभाग द्वारा ग्रामवासियों और हिमालयन कॉलेज के छात्रों के साथ पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण और अधिक से अधिक पौधे लगाने का संदेश दिया गया। इस दौरान ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक पौधारोपण कर हरियाली बढ़ाने का संकल्प लिया
कार्यक्रम में ग्राम प्रधान राजावाला, ग्राम प्रधान भगवानपुर, मंडल अध्यक्ष सुखदेव फर्सवान, हिमालयन कॉलेज के छात्र तथा वन विभाग की टीम से वन दरोगा मुकेश कुमार, वन बीट अधिकारी अजय पंवार, सुभाष कुमार, अभिषेक, कमल सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
हालांकि हर वर्ष वन महोत्सव पर पौधारोपण के बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं, फोटो खिंचवाए जाते हैं, लेकिन कुछ समय बाद अधिकांश पौधों की सुध लेने वाला कोई नहीं होता। सवाल यह भी है कि जब एक ओर पौधे लगाए जा रहे हैं,
वहीं दूसरी ओर क्षेत्र में लगातार पेड़ों की कटाई भी जारी है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि वन माफियाओं की गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश नहीं लग पा रहा और विभाग के कुछ भ्रष्ट अधिकारी-कर्मचारियों की मिलीभगत से हरियाली लगातार खत्म हो रही है।
यदि पौधारोपण के साथ-साथ लगाए गए पौधों का संरक्षण और अवैध कटान पर सख्त कार्रवाई नहीं हुई, तो वह दिन दूर नहीं जब पछवादून क्षेत्र में लोग घने पेड़ों और प्राकृतिक छाया को देखने के लिए तरस जाएंगे।
#followerseveryone #highlightseveryone #UttarakhandNews #uttarakhandnewsupdate #selaquidehradunnews @top fans Subodh Uniyal Yashpal Negi Shiva Bhardwaj