गिधौर: बनझुलिया में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से महिला गंभीर रूप से घायल, चालक फरार
Gidhaur, Jamui | Apr 29, 2026 गिद्धौर-झाझा मुख्य मार्ग पर बनझुलिया गांव के समीप एक सड़क दुर्घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला की पहचान दशरथ पंडित की पत्नी अनिता देवी के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने बुधवार को 11 बजे बताया कि अनिता देवी अपने घर के पास खड़ी थी, तभी तेज रफ्तार बाइक चालक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया।