इटारसी: नपाध्यक्ष पंकज चौरे को हाईकोर्ट का नोटिस, अध्यक्ष पद पर बने रहने की याचिका पर 15 जून को होगी सुनवाई
गुरुवार को मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने इटारसी नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे के पद पर बने रहने को लेकर दायर एक याचिका पर सभी प्रतिवादियों को दोपहर करीब 2 बजे नोटिस जारी किया है। कांग्रेस नेता राजेंद्र सिंह तोमर ने यह याचिका दायर की है, जिसमें दावा किया गया है कि पंकज चौरे का निर्वाचन अब तक राजपत्र में प्रकाशित नहीं हुआ है। मामले की अगली सुनवाई 15 जून 2026 को होगी।