चान्हो: नमो बुक बैंक को 12वीं की पुस्तकें मिलीं, जरूरतमंद छात्रों को निःशुल्क किताबें उपलब्ध कराई गईं
Chanho, Ranchi | Jul 30, 2026 शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग और पुस्तक दान की प्रेरणादायक पहल के तहत छात्रा महक बंका ने गुरुवार को अपनी 12वीं कक्षा की पुस्तकें नमो बुक बैंक को प्रदान कीं। वहीं 12वीं के छात्र अंकित कुमार ने इसी बुक बैंक से आगामी पढ़ाई के लिए निःशुल्क पुस्तकें प्राप्त कीं। नमो बुक बैंक समाज और विद्यार्थियों के सहयोग से संचालित एक अनूठी पहल है, जो "बुक साइकिल" की तर्ज पर...