कनचपरा गांव में शनिवार दोपहर को चापाकल पर पानी लेने के विवाद में पड़ोसी ने राधिका देवी के साथ मारपीट कर जख्मी कर दिया। जख्मी का इलाज दोपहर करीब तीन बजे कटोरिया रेफरल अस्पताल में कराया गया। घटना के संबंध में जख्मी ने गांव के ही रामकिशुन यादव एवं कल्लू यादव पर मारपीट का आरोप लगाकर जमदाहा ओपी में शिकायत की है।