चौमूं: चोंमू में बढ़ती पेट्रोल-डीजल की कीमतों और नीट पेपर लीक की मांग को लेकर आरएलपी कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन
Chomu, Jaipur | Jun 3, 2026 चौमूं में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बिगड़ती कानून व्यवस्था,नीट पेपर लीक,बढ़ती महंगाई,ईंधन की कीमतों और पेयजल संकट सहित विभिन्न जनहित के मुद्दों पर विरोध प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन का नेतृत्व आरएलपी के प्रदेश महामंत्री छुट्टन यादव ने किया। बड़ी संख्या में आरएलपी कार्यकर्ता,युवा और आम नागरिक चौमूं नगर परिषद कार्यालय के बाहर एकत्रित हुए।