पंडारक: पंडारक के भदौर थाना क्षेत्र में दूध देने निकले वृद्ध की गोली मारकर हत्या, शव मिलने से इलाके में सनसनी
Pandarak, Patna | Jun 25, 2026 पंडारक के भदौर थाना क्षेत्र के बरुआने खंदा में एक वृद्ध की गोली मारकर हत्या कर दिए जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान नालंदा जिले के गोबिंदपुर निवासी भूषण महतों के रूप में हुई है। परिजनों ने गुरुवार को सुबह 8 बजे बताया कि भूषण रोज की तरह बीती रात भदौर डेयरी में दूध देने के लिए घर से निकले थे।पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बाढ़ भेजा।