मुंगेर: सदर अस्पताल में रात 11 बजे डीएम का औचक निरीक्षण, दो डॉक्टरों का वेतन रोका
Munger, Munger | Aug 14, 2026 जिलाधिकारी निखिल धनराज ने गुरुवार देर रात करीब 11 बजे सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान रात्रि ड्यूटी में लापरवाही सामने आने पर दो चिकित्सकों का वेतन स्थगित करने और उनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई का निर्देश दिया गया। निरीक्षण के दौरान डॉ. हिमांशु द्वारा इमरजेंसी समेत अन्य वार्डों का निर्धारित रात्रि राउंड नहीं लेने तथा मेटर्निटी वार्ड में तैनात डॉ. नि