पालोजोरी: देवघर में पटाखा फोड़ने के दौरान चार लोग झुलसे, इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया
देवघर में पटाखा फोड़ने के क्रम में चार लोग झुलस गए जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया जहां ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार किया इसके पश्चात डॉक्टर अनिल कुमार ने लोगों को जानकारी देते हुए कहा कि व्यवस्थित एवं सुरक्षित तरीके से पटाखा फोड़े अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता है उक्त मामले की जानकारी डॉक्टर अनिल कुमार ने रविवार रात 8:00 बजे दी है।