आबू रोड: माउंट आबू में ज्ञान सरोवर रोड स्थित ईको सेंसिटिव जोन में प्रशासन ने की कार्रवाई, अवैध निर्माण को ध्वस्त कर किया सीज
माउंट आबू के ज्ञान सरोवर रोड पर बिना अनुमति किए जा रहे निर्माण के दस्तावेज मौके पर नहीं मिलने पर एक मकान को सीज किया गया। वहीं टोल नाके के पास हेटम जी गांव स्थित रिची वैली में अवैध रूप से बने दो कमरों और फर्श निर्माण को ध्वस्त किया गया।ताजा कार्रवाई में एसटीसी रोड पर एक कमरे और शौचालय के अवैध निर्माण को जेसीबी की सहायता से तोड़ दिया गया।