सागर नगर: कलेक्ट्रेट में ई-ऑफिस सिस्टम शुरू, कलेक्टर ने ऑनलाइन फाइल अनुमोदन किया
कलेक्टर श्री संदीप जी आर के निर्देश पर सागर कलेक्ट्रेट में ई- ऑफिस सिस्टम शुरू हो चुका है जिसके अंतर्गत आज शनिवार को कलेक्टर ने फाइल के ऑनलाइन अनुमोदन सहित ई -ऑफिस से फाइल का निराकरण किया। कलेक्टर ने बताया कि ई-ऑफिस के माध्यम से जहां एक ओर कार्य में पारदर्शिता रहेगी, वहीं गुणवत्ता के साथ समय की बचत भी होगी।