सागर नगर: रेलवे उपयोगकर्ता परामर्श सलाहकार समिति की बैठक में सागर से नागपुर तक ट्रेन चलाने की मांग उठी
रेलवे उपयोगकर्ता परामर्श सलाहकार समिति पश्चिम मध्य रेलवे जबलपुर मे 152वी बैठक का आयोजन जबलपुर DRM कमल कुमार तलरेजा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें DRUCC समिति के सभी सदस्य एवं रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य मोहम्मद इरशाद ने सागर क्षेत्र से जुड़ी हुई समस्याओं से बैठक में उपस्थित अधिकारियों को अवगत कराया। सागर से नागपुर ट्रेन चलाने की मांग की।