सागर नगर: केंद्रीय जेल में बंदियों ने चैत्र नवरात्रि के दौरान माता रानी की आराधना के लिए उपवास रखा
चैत्र नवरात्रि में भक्त मां की आराधना में लीन है जगह-जगह धार्मिक आयोजन किया जा रहे हैं। वहीं सागर केंद्रीय जेल में भी बंदी मां की आराधना में लीन है। केंद्रीय जेल परिसर स्थित मंदिर में बंदियों द्वारा जवारे भी लगाए गए हैं रोजाना सुबह शाम विशेष आरती का भी आयोजन किया जा रहा है। दौरान पूरे जेल परिसर का माहौल भक्तिमय हो गया हैं।