पाली: ग्राम पिपरिया पाली निवासी महिला ने गांव के नामजद लोगों पर घर में घुसकर मारपीट का आरोप लगाया, एसपी से न्याय की मांग
Pali, Lalitpur | May 18, 2026 ग्राम पिपरिया पाली निवासी महिला ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि बीते लगभग चार दिन पूर्व गांव के कुछ नामजद दबंगों ने उसके घर में घुसकर उसके एवं उसके बच्चों के साथ बेरहमी से मारपीट की थी। उसने इसके संबंध में संबंधित थाने पर शिकायती पत्र दिया था। परंतु अभी तक उसे न्याय नहीं मिल सका है। उसने पुलिस अधीक्षक से दोषियों पर कार्यवाही की मांग की।