मुलाना: थाना मुलाना क्षेत्र में पंजाब नेशनल बैंक के नजदीक से मोटरसाइकिल चोरी करता आरोपी सीसीटीवी में कैद
Mulana, Ambala | May 6, 2024 मुलाना थाना क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक के नजदीक से नकाबपोश एक युवक ने दर्जी की मोटरसाइकिल चोरी कर ली है। इस बारे में दर्जी सागर ने मुलाना पुलिस को जानकारी देते हुए अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। पुलिस ने इस मामले में सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।