मुलाना: थाना मुलाना में दर्ज मोटरसाइकिल चोरी के मामले में सीआईए 2 की टीम दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
Mulana, Ambala | May 8, 2024 14 अप्रैल 2024 को गांव सीवन माजरा के रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत देते हुए बताया था कि 11 अप्रैल 2024 को किसी अज्ञात ने मुलाना से उसकी मोटरसाइकिल चोरी कर ली है। इस मामले में सीआईए 2 की टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जिन्हें आज मेडिकल के बाद कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें अब न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।