सहजनवा: नौसड़-एकला बंधे के मोड़ के पास सड़क किनारे अज्ञात महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी
गीडा थाना क्षेत्र के नौसड़ पुलिस चौकी अंतर्गत नौसड़-एकला बंधे के मोड़ के पास सड़क किनारे लगभग 40 वर्षीय अज्ञात महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। मृतका ने छींटदार सलवार-सूट पहन रखा था तथा बाएं हाथ में धागा बंधा था। शव पर किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं मिले हैं।