शाहाबाद: करंट लगने से 9 साल के मासूम की दर्दनाक मौत, परिवार का इकलौता चिराग बुझा
शाहाबाद:
शाहाबाद कस्बे के मोहल्ला बाजार संभा से एक दिल नहला देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ करंट की चपेट में आने से 9 वर्षीय मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। इस दुखद हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है।
करंट लगने से हादसा: मोहल्ला बाजार संभा निवासी 9 साल का मासूम लकी गुप्ता अचानक करंट की चपेट में आ गया।
इलाज के दौरान मौत: हादसे के तुरंत बाद परिजन बच्चे को गंभीर हालत में अस्पताल ले गए, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इकलौता बेटा था लकी: लकी गुप्ता अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। मासूम बच्चे की अचानक मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।
Hardoi, Hardoi | Aug 16, 2026