प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए वोट मांगने गए विधायक का हुआ विरोध, नगवां में मतदाताओं ने सुनाई खरी-खोटी
वाराणसी में मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए वोट मांगने गए भाजपा विधायक सौरभ श्रीवास्तव को विरोध का सामना करना पड़ा। नगवा में स्थानीय लोगों ने विधायक और समर्थकों को घेरकर आक्रोश जताया। विधायक को जमकर खरी-खोटी सुनाई और जन विरोधी बताया।