अहिल्याबाई घाट पर नमामि गंगे एवं शिवगंगा दैनिक प्रभात फेरी ने मतदाता जागरूकता अभियान चलाया
लोकसभा चुनाव को लेकर मतदाता जागरूकता और पर्यावरण संरक्षण का कार्यक्रम मंगलवार को अहिल्याबाई घाट पर नमामि गंगे व शिवगंगा दैनिक प्रभात फेरी काशी की ओर से आयोजित हुआ। चुनाव पर्व देश का गर्व व लोकतंत्र का है आधार वोट कोई न हो बेकार स्लोगन से गंगा घाटों पर उपस्थित नागरिकों को मतदान के लिए जागरूक किया गया। मतदान की शपथ के बीच 'सबका साथ हो गंगा साफ हो' के नारे लगाए