" गंगा तट पर गूंजा - लोकतंत्र का है आधार वोट कोई न हो बेकार "
मंगलवार को अहिल्याबाई घाट पर नमामि गंगे व शिवगंगा दैनिक प्रभात फेरी काशी की ओर से आयोजित हुआ। चुनाव पर्व देश का गर्व व लोकतंत्र का है आधार वोट कोई न हो बेकार स्लोगन से गंगा घाटों पर उपस्थित नागरिकों को मतदान के लिए जागरूक किया गया। मतदान की शपथ के बीच 'सबका साथ हो गंगा साफ हो' के नारे भी गूंजे ।