वाराणसी लोकसभा में आज से नामांकन प्रक्रिया शुरूः कड़ी सुरक्षा में 7-14 मई तक नामांकन
वाराणसी संसदीय सीट पर आज नामांकन प्रक्रिया का आगाज हो गया है। लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण में शामिल वाराणसी समेत पूर्वांचल के तमाम जनपदों में नामांकन पत्रों की खरीद शुरू हो गई है।जिला निर्वाचन अधिकारी एस राजलिंगम के निर्देशन में नामांकन को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों ने तैयारियां पूरी कर ली है। आज से प्रत्याशी मैदान में उतरेंगे।