लोहरदगा: सदर थाना परिसर से एसडीओ व एसडीपीओ के नेतृत्व में फ्लैग मार्च, सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने पर कार्रवाई की चेतावनी
मोहर्रम पर्व एवं घूरती रथ यात्रा को लेकर जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से शनिवार शाम 5 बजे लोहरदगा पुलिस प्रशासन द्वारा फ्लैग मार्च का आयोजन किया गया। यह फ्लैग मार्च लोहरदगा सदर थाना परिसर से निकाला गया, जिसका नेतृत्व एसडीओ अमित कुमार एवं एसडीपीओ श्रद्धा केरकेट्टा ने संयुक्त रूप से किया।