छतरपुर में सिविल लाइन पुलिस ने साइबर फ्रॉड का 24 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया है। परिचित ने ही फरियादी के मोबाइल में UPI ऐप डाउनलोड कर एटीएम की जानकारी लेकर खाते से राशि ट्रांसफर कर ली थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 74,200 रुपए नगद बरामद किए हैं और 5,800 रुपए की राशि खाते में होल्ड कराई है।,मामला 19 नवंबर का है। थाना सिविल लाइन क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बगौता निवासी पीडित भगवान चरण सोनी के साथ धोखाधड़ी कर उनके बैंक खाते से राशि ट्रांसफर किए जाने संबंधी रिपोर्ट पर थाना सिविल लाइन में धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया था ,एसपी रजत सकलेचा द्वारा आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी एवं आवश्यक वैधानिक कार्यवाही हेतु पुलिस टीम को निर्देशित किया गया।पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए बैंक ट्रांजैक्शन एवं तकनीकी साक्ष्यों की जानकारी एकत्रित की गई। जांच एवं विवेचना के दौरान पाया गया कि आरोपी द्वारा फरियादी के एंड्रॉयड मोबाइल में यूपीआई एप्लीकेशन डाउनलोड कर एटीएम संबंधी जानकारी दर्ज की गई तथा धोखाधड़ीपूर्वक राशि अपने खातों में ट्रांसफर कर ली गई। आरोपी फरियादी के परिचित का था।,फरियादी के परिचित ने ही उनके मोबाइल में UPI एप्लीकेशन डाउनलोड कर ATM की जानकारी लेकर धोखाधड़ी से राशि ट्रांसफर की थी। बैंक ट्रांजैक्शन और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर 24 घंटे में आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।,पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए साइबर फ्रॉड की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी परशु बुनकर निवासी कन्या छात्रावास के पास, महोबा रोड, टोरिया मोहल्ला छतरपुर को गिरफ्तार किया गया।,आरोपी के कब्जे से धोखाधड़ी की गई राशि में से 74,200 रुपए नगद बरामद किए गए तथा 5,800 रुपए की राशि बैंक खाते में होल्ड कराई गई है। उक्त होल्ड राशि को फ्रीज करवाने हेतु अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। आरोपी के विरुद्ध विधिवत वैधानिक कार्यवाही की गई।
Chhatarpur, Chhatarpur | Nov 22, 2026