बटियागढ़: दमोह कलेक्टर ने सिंगपुर में रात्रि चौपाल के बाद शहजादपुरा गौशाला व पंचायत भवन का निरीक्षण किया
जनपद पंचायत बटियागढ़ की ग्राम पंचायत सिंगपुर में दमोह कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने रात्रि चौपाल आयोजित कर ग्रामीणों से संवाद किया..चौपाल के बाद सिंगपुर से वापस लौटते समय उन्होंने ग्राम पंचायत शहजादपुरा में स्थित गौशाला एवं पंचायत भवन का निरीक्षण भी किया निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने गौशाला में गोमाताओं की व्यवस्था देखकर प्रसन्नता जाहिर की।