⚽अंतरराज्यीय फुटबॉल टूर्नामेंट 2026 |पटोरी (बिहार) विजेता, बंगाल बनी उपविजेता;केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित..
#समस्तीपुर।जननायक कर्पूरी ठाकुर स्टेडियम, शाहपुर पटोरी में आयोजित प्रेम शंकर त्रिवेदी एवं रमा शंकर त्रिवेदी स्मृति अंतरराज्यीय फुटबॉल टूर्नामेंट 2026 के रोमांचक फाइनल मुकाबले में विजेता टीम पटोरी (बिहार) एवं उपविजेता टीम बंगाल के प्रतिभावान खिलाड़ियों को भारत सरकार के माननीय केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय के साथ पुरस्कृत एवं सम्मानित किया गया।
दोनों टीमों के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, खेल के प्रति समर्पण और खेल भावना सभी का दिल जीतने वाला रहा। सभी युवा खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूँ।
युवाओं की यही ऊर्जा, प्रतिभा और खेल भावना हमारे क्षेत्र का असली गौरव है।मौके पर मौजूद सभी अतिथियों में
एमएलसी तरुण कुमार ,पूर्व विधायक विद्या सागर सिंह निषाद , विधायक राजेश कुमार सिंह,विधायक रणविजय साहू और भी कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
#ShahpurPatori #Samastipur #NityanandRai #FootballTournament2026 #PatoriChampion