विश्व पर्यटन दिवस पर सोनपुर मंडल में रेलवे विरासत स्थलों पर विशेष स्वच्छता अभियान..
#सोनपुर.स्वच्छता ही सेवा–2026 अभियान के अंतर्गत विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर 27 सितंबर 2026 को पूर्व मध्य रेल के सोनपुर मंडल द्वारा रेलवे की विरासत एवं ऐतिहासिक परिसरों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया।अभियान के दौरान मंडल के विभिन्न स्टेशनों एवं रेलवे कॉलोनियों में रेलवे की थीमेटिक ब्रांडिंग कर स्वच्छता एवं पर्यटन के प्रति जनजागरूकता का संदेश दिया गया। विरासत स्थलों, सार्वजनिक परिसरों, प्लेटफॉर्म, प्रतीक्षालय एवं आसपास के क्षेत्रों की व्यापक सफाई सुनिश्चित की गई।
इस अवसर पर यात्रियों, रेलकर्मियों एवं स्थानीय नागरिकों को स्वच्छ स्टेशन, स्वच्छ कॉलोनी तथा रेलवे धरोहरों के संरक्षण के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। मंडल प्रशासन ने सभी से स्वच्छ एवं सुंदर रेलवे परिसर बनाए रखने में सक्रिय सहभागिता की अपील की।यह अभियान मंडल रेल प्रबंधक अमित सरन के नेतृत्व तथा वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री धीरज कुमार के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।