बिहार सरकार के सात निश्चय-3 कार्यक्रम के अंतर्गत ‘‘सबका सम्मान, जीवन आसान’’ अभियान के तहत समाहरणालय में जिला पदाधिकारी श्री श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में जनता दरबार आयोजित किया गया। इस दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याओं एवं शिकायतों से संबंधित कुल 31 आवेदन प्रस्तुत किए।
प्राप्त आवेदनों में भूमि विवाद, दाखिल-खारिज, सीमांकन, अतिक्रमण तथा अन्य राजस्व संबंधी मामलों की संख्या सर्वाधिक रही। इसके अतिरिक्त सामाजिक सुरक्षा योजनाओं, प्रमाण-पत्र निर्गमन एवं जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़े मामलों पर भी सुनवाई की गई।
जिला पदाधिकारी ने सभी आवेदनों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन का निर्देश देते हुए कहा कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निष्पक्ष जांच कर निर्धारित समय-सीमा के भीतर मामलों का निपटारा सुनिश्चित करने तथा आवेदकों को कार्रवाई की अद्यतन जानकारी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
@iprdbihar
#begusarai
#easeofliving
2 views | Begusarai, Bihar | Jun 15, 2026