जिला पदाधिकारी, बेगूसराय श्री श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में पशुपालन, मत्स्य एवं गव्य विकास विभाग से संबंधित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति, पशु स्वास्थ्य सेवाओं, टीकाकरण कार्यक्रम, दुग्ध उत्पादन संवर्धन, मत्स्य पालन विकास योजनाओं तथा लाभार्थी आधारित कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा निर्धारित लक्ष्यों की समयबद्ध प्राप्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
@iprdbihar
#begusarai
Begusarai, Bihar | Jun 15, 2026