वर्ष 2026 में संभावित बाढ़ एवं सुखाड़ की स्थिति से निपटने हेतु बेगूसराय जिला प्रशासन की तैयारियों की समीक्षा माननीय सहकारिता मंत्री-सह-प्रभारी मंत्री श्री रामकृपाल यादव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की। बैठक में जिला पदाधिकारी श्री श्रीकांत शास्त्री सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
माननीय मंत्री ने तटबंधों के नियमित निरीक्षण, महाजाल एवं लाइफ जैकेट की उपलब्धता, स्वास्थ्य केंद्रों पर 24×7 चिकित्सीय व्यवस्था तथा नाव संचालन में सुरक्षा मानकों के पालन के निर्देश दिए। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ आपदा प्रबंधन की तैयारियां समयबद्ध रूप से पूर्ण करने एवं नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का निर्देश दिया।
@iprdbihar
#begusarai
2 views | Begusarai, Bihar | Jun 15, 2026